
दरौंदाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
रामपुर में बुधवार देर शाम करंट लगने से महिला की माैत हाे गई। बताया जा रहा है कि मडसरा पंंचायत के रामपुर निवासी मिथलेश तिवारी की पत्नी बंसती देवी (40 वर्ष) पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगाने जा रही थी। इसी दौरान करंट लग गया। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम है। परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है।